एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और हर कोई उन्हें पसंद करता है। उनके हेलिकॉप्टर शॉट्स को कोई नहीं भूल सकता. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं। उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है और इसलिए उनकी नेटवर्थ भी बढ़िया है।…
MS Dhoni एमएस धोनी का संक्षिप्त परिचय
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने अपने जीवन के 43 बसंत पार कर लिए हैं।
बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखने वाले धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। बचपन में स्कूल में फुटबॉल के प्रति धोनी उर्फ माही का ज्यादा रुझान था, लेकिन उनके गोलकीपिंग के अंदाज ने कोच को काफी प्रभावित किया और उनकी सलाह पर धोनी ने अपना मन बदल लिया और क्रिकेट में विकेटकीपिंग शुरू कर दी। फिर क्या था, दिल में आग और दिमाग में बर्फ वाले धोनी के व्यक्तित्व ने क्रिकेट में लोगों का दिल जीत लिया। चीते की फुर्ती के साथ विकेटकीपिंग के उनके अंदाज ने दर्शकों पर जादू कर दिया।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ। कमाई के मामले में एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है ऐसे में इस लेख में आइए जानते हैं कि धोनी क्रिकेट के अलावा कैसे कमाते हैं करोड़ों रुपए
MS Dhoni Net Worth: कैसे धोनी करोड़ों रुपये कमाते हैं?
MS Dhoni एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, आईपीएल में सीएसके टीम की तरफ से खेलने की भी करोड़ों फीस लेते हैं। साल 2024 तक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर है)।
अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सं संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।
उनके संन्यास के बावजूद, धोनी का ब्रांड हर साल बढ़ रहा है, जिसका कारण है वह अलग-अलग फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई स्थित फुटबॉल क्लब चेन्नईयिन एफसी, रांची स्थित हॉकी क्लब रांची रेज सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम माही रेसिंग टीम इंडिया के सह-मालिक हैं।
MS Dhoni Salary: धोनी की सैलरी
MS Dhoni एमएस धोनी का हर साल लगभग 50 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपये का वेतन है। रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का प्रमुख जरिया इंडियन प्रीमियर लीग है, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स और कई ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका वे प्रचार करते हैं।
ये भी पढ़िए : धोनी फंसे मुसीबत में
धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 आईपीएल खिताब जिताए हैं और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। 2024 तक, 17 सीजन खेलने के बाद धोनी की आईपीएल कमाई लगभग 188.8 करोड़ रुपये है।
MS Dhoni एमएस धोनी के ब्रांड एंडोर्सटमेंट
ब्रांड एंबेसडर
धोनी एयरसेल, पेप्सी, ओरिएंट पीएसपीओ, स्पार्टन स्पोर्ट्स, रीबॉक, बूस्ट, एमिटी यूनिवर्सिटी, गल्फ ऑयल, आम्रपाली ग्रुप, अशोक लीलैंड, मैकडॉवेल्स सोडा, बिग बाजार, एक्साइड बैटरीज, टीवीएस मोटर्स, सोनी ब्राविया, सोनाटा वॉचेज के ब्रांड एंबेसडर हैं।
ब्रांडों का विज्ञापन
डाबर च्यवनप्राश, लेज़ वेफर्स, लाफार्ज ग्राहक सेवा और मैक्स मोबाइल का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, धोनी कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं जिनमें ओरियो, ड्रीम 11, लावा, स्पार्टन स्पोर्ट्स, गल्फ ऑयल इंडिया, रीबॉक, एक्साइड, अनएकेडमी, ओरिएंट, एयरसेल, सोनाटा, इंडिया सीमेंट्स, विंजो, वार्डविज, मास्टरकार्ड इंडिया, सुमाधुरा शामिल हैं।